सरसों के भाव मे आई गिरावट, जानिए क्या है मंडियों मे सरसों की कीमत Sarso Mandi Bhav

Sarso Mandi Bhav: पिछले 30 दिन में सरसों का बाजार काफी उतार-चढ़ाव से गुजर चुका है। ठीक 10 दिसंबर 2024 को जयपुर में सरसों का भाव ₹6575 प्रति क्विंटल (Sarso Price) था। लेकिन फिर 20 दिसंबर को यह घटकर ₹6275 पर आ गया था। अब फिर से बाजार ने रुख बदला और ₹6500 के स्तर पर पहुंच चुका है। इन बदलावों के बीच सबसे बड़ी बात ये है कि ₹6600 के ऊपर सरसों के भाव में थोड़ा दबाव दिख रहा है, लेकिन इसके बावजूद सरसों की कमी के चलते यह अच्छे स्तर पर बना हुआ है। एक खुशखबरी ये भी है कि इस समय सरसों के भाव में कोई बड़ी गिरावट नहीं आई है।

जैसा हमने अपनी पिछली रिपोर्ट में कहा था, अब सरसों का बाजार विदेशी बाजारों के ट्रेंड पर नहीं, बल्कि घरेलू सप्लाई और डिमांड के आधार पर चल रहा है। जबकि विदेशी बाजारों में पाम तेल और सोया तेल के भाव कमजोर पड़ चुके हैं, सरसों के भाव अब तक ज्यादा नहीं गिरे हैं। पाम तेल के भाव, जो एक महीने पहले ₹5200 रिंगिट प्रति टन थे, अब ₹4300-₹4400 के बीच हैं, लेकिन सरसों का बाजार इससे थोड़ा अलग है।

सरसों का ताजा मंडी भाव

जयपुर में 42% सरसों की कीमत ₹6500 प्रति क्विंटल के आसपास है, और कुछ मंडियों से ₹6450 का भाव सुनने को मिल रहा है। भरतपुर में अब भी गिरावट का रुख है, यहां के भाव ₹6100 के करीब हैं, जबकि दिल्ली के लारेंस रोड पर सरसों ₹6400 प्रति क्विंटल के स्तर पर बनी हुई है। विदेशी बाजार में 9 जनवरी को पाम तेल के वायदा भाव में और गिरावट देखी गई और यह ₹4300 के नीचे गिरकर दबाव में आ गए।

सरसों मंडी भाव

सरसों की आवक गुरुवार को 1,80,000 बोरी की रही, और प्रमुख मंडियों में यह भाव इस प्रकार थे:

चरखी दादरी: ₹6400
अलवर: ₹6150
बरवाला: ₹6150
हिसार: ₹6000
ग्वालियर: ₹6050
खैरथल: ₹6050
निवाई: ₹6125

प्लांटों पर स्थिति

ब्रांडेड तेल मिलों की बात करें तो यहां सरसों के भाव में थोड़ी गिरावट आई है। सलोनी प्लांट पर ₹7150 का रेट देखा गया, जबकि अदानी बूंदी प्लांट पर ₹6475 और आगरा में बीपी और शारदा प्लांट पर ₹6700 तक का भाव रहा।

विदेशी बाजार की स्थिति

विदेशी बाजार में खासतौर से मलेशिया में पाम तेल के मार्च वायदा भाव ₹4295 रिंगिट प्रति टन के नीचे गिर गए, जिससे पाम तेल के बाजार में दबाव बढ़ा। साथ ही, चीन के पाम तेल बाजार में भी 3.09% की गिरावट आई है। इसके कारण व्यापारियों के मन में असमंजस बना हुआ है, खासतौर से जब इंडोनेशिया ने B40 बायोडीजल प्रोग्राम को स्थगित कर दिया।

तेल और खल के भाव

घरेलू तेल बाजार में भी कमजोरी देखने को मिल रही है। जयपुर में कच्ची घानी सरसों तेल के भाव ₹1336 प्रति 10 किलो तक गिर गए, जो ₹5 की कमी को दर्शाते हैं। वहीं एक्सपेलर तेल ₹1326 प्रति 10 किलो के स्तर पर है। सरसों खल का भाव ₹2390 प्रति क्विंटल पर स्थिर बना हुआ है।

₹100 का ‘हज नोट’ 56 लाख रुपये में नीलाम, जानें इसकी खासियत

Leave a Comment