ECI Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: चुनाव आयोग ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। इस घोषणा के साथ ही दिल्ली में आदर्श आचार संहिता लागू कर दी गई है। 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए चुनाव 5 फरवरी को एक ही चरण में होंगे, और 8 फरवरी को वोटों की गिनती की जाएगी। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक, नामांकन की आखिरी तारीख 17 जनवरी है, जबकि मतपत्रों की जांच 18 जनवरी को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 20 जनवरी है।
सीईसी राजीव कुमार ने कहा कि दिल्ली में सभी 70 विधानसभा सीटों पर 5 फरवरी को मतदान होगा और आठ फरवरी को मतगणना होगी। दिल्ली में 70 विधानसभा सीटें हैं, जिनमें से 58 सामान्य श्रेणी की हैं, और 12 अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित हैं। राजीव कुमार ने कहा कि राजधानी में 13,033 मतदान केंद्रों में से 210 मॉडल मतदान केंद्र होंगे।
दिल्ली विधानसभा का 70 सदस्यीय कार्यकाल 23 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 6 जनवरी 2022 को चुनाव आयोग (election commission of india) ने चुनाव की तारीखों का ऐलान किया था। नतीजतन, 8 फरवरी को हुई वोटिंग के बाद 11 फरवरी को हुई चुनाव में आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर एकतरफा जीत हासिल की, जबकि भाजपा को 8 सीटों से संतोष करना पड़ा। वहीं, ग्रैंड ओल्ड पार्टी दिल्ली में कुछ भी नहीं कर पाई और कांग्रेस का प्रदर्शन निराशाजनक रहा।
Schedule for Single Phase #DelhiElections2025 & Bye-Elections.
🗓️Date of Poll : 05-02-2025
🗓️Date of Counting : 08-02-2025#ECI— Election Commission of India (@ECISVEEP) January 7, 2025
आम आदमी पार्टी (AAP) हैट्रिक को देख रही है। 2015 में 67 सीटों पर, 2020 में 62 सीटों पर जीत दर्ज की थी। पिछले दो विधानसभा चुनावों (Delhi Election 2025) में भाजपा ने दहाई का आंकड़ा नहीं छुआ है। संभवत मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में यह अंतिम चुनाव है। राजीव कुमार 18 फरवरी को रिटायर हो जाएगा।
दिल्ली में कुल मतदाता कितने हैं?
चुनाव आयोग ने छह जनवरी, 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटर्स की अंतिम सूची जारी की। योजना ने बताया कि 1 करोड़ 55 लाख 24 हजार 858 मतदाता पंजीकृत हैं। जिनमें 84 लाख 49 हजार 645 पुरुष और 71 लाख 73 हजार 952 महिला मतदाता हैं।
चुनाव आयोग ने बताया कि 20 से 21 वर्ष के युवा मतदाताओं की संख्या 28.89 लाख है, जबकि पहली बार मतदान करने के योग्य युवाओं की संख्या 2.08 लाख है।
Read also- Delhi Weather: राष्ट्रीय राजधानी में घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें लेट; वायु गुणवत्ता ‘बहुत खराब’
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी सहित कई राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। साथ ही लोगों के बीच अपने-अपने वायदों और दावों के साथ मौजूद हैं। विवादित बयान, छींटाकशी और आरोप-प्रत्यारोप भी जारी हैं।
4 जनवरी को, आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा और संजय सिंह ने जिला मजिस्ट्रेट से मिलकर मतदाताओं के नाम हटाने की शिकायत की. नई दिल्ली जिला निर्वाचन अधिकारी ने इस शिकायत को बेबुनियादी बताया। उनका कहना था कि शिकायत झूठ है।