Mandi Bhav: हरियाणा के धान उत्पादक किसान कम भाव मिलने पर निराश हैं। जींद जिले के किसानों का कहना है कि 2023-24 से इस बार उत्पादन अच्छा हुआ है, लेकिन भाव 700 रुपए प्रति क्विंटल तक गिर गया है। किसानों ने कहा कि कम भाव पर फसल बेचना या कुछ दिनों तक भाव में बढ़ोतरी का इंतजार करना समझ में नहीं आ रहा है।
700 रूपए तक धान का भाव गिरा (Mandi Bhav)
धान की फसल लेकर उचाना अनाज मंडी पहुंचे किसानों ने बताया कि पिछले साल 1121 किस्म धान का भाव 4731 रूपए प्रति क्विंटल था, लेकिन इस बार 4081 रूपए प्रति क्विंटल है। किसानों को आर्थिक नुकसान हो रहा है क्योंकि भाव 700 रूपए प्रति क्विंटल तक गिर गया है।
Read also- Family ID पर बड़ा अपडेट, ग्रहणियों और बेरोजगार युवाओं के लिए नया ऑप्शन
किसानों ने बताया कि इस बार सीजन की शुरुआत से ही 1121 किस्म धान का भाव घट गया है। भाव में सुधार की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। किसानों को आर्थिक नुकसान हुआ है, क्योंकि भाव पिछले वर्ष से 700 रूपए प्रति क्विंटल तक गिर गया है।
घाटे की खेती
किसानों का कहना है कि भाव में लंबे समय से बढ़ोतरी का इंतेजार है, लेकिन कोई खास बढ़ोतरी नहीं हुई है। ठेके पर जमीन खरीदने से लेकर खाद-बीज, कीटनाशक और अन्य खर्चों की बात करें, तो लागत को पूरा करना भी मुश्किल हो गया है। खेती लगातार घाटे का सौदा बन गई है। किसान आर्थिक नुकसान से बच सकते हैं अगर उन्हे धान के अच्छे भाव मिलते हैं।