LPG Price: खुशखबरी, सस्ता हुआ एलपीजी सिलेन्डर, 1 जनवरी से बदल गए LPG के भाव

LPG Price 2025 की शुरुआत एक राहत भरी खबर के साथ हुई है। 1 जनवरी 2025 को ऑयल एंड गैस मार्केटिंग कंपनियों ने कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (19 किलोग्राम) के दाम में कटौती की है। दिल्ली से लेकर मुंबई तक इन सिलेंडरों की कीमतों में 14 से 16 रुपये तक की कमी की गई है। हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 किलो) की कीमतें अब भी स्थिर बनी हुई हैं।

LPG Price: 1 जनवरी 2025 से कितने सस्ते हुए LPG Cylinder?

नए साल के पहले दिन कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की नई कीमतें जारी की गई हैं:

दिल्ली: ₹1818.50 से घटकर ₹1804 (₹14.50 की कटौती)
कोलकाता: ₹1927 से ₹1911 (₹16 की कटौती)
मुंबई: ₹1771 से ₹1756 (₹15 की कटौती)
चेन्नई: ₹1980.50 से ₹1966 (₹14.50 की कटौती)

घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें स्थिर

हालांकि, घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14 किलोग्राम) की कीमतें 1 अगस्त 2024 के रेट पर स्थिर हैं।
विभिन्न शहरों में इनकी कीमतें:

दिल्ली: ₹803
कोलकाता: ₹829
मुंबई: ₹802.50
चेन्नई: ₹818.50

दिसंबर में हुई थी बढ़ोतरी

दिसंबर 2024 के पहले दिन 19 किलो वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हुआ था।

दिल्ली में ₹1802 से ₹1818.50
कोलकाता में ₹1911.50 से ₹1927
मुंबई में ₹1754.50 से ₹1771
चेन्नई में ₹1964.50 से ₹1980.50

LPG सिलेंडर के दाम कैसे अपडेट होते हैं?

हर महीने की पहली तारीख को सरकारी तेल कंपनियां कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों के आधार पर सिलेंडर की नई दरें तय करती हैं।

Read also- Petrol Diesel Price Today: कच्चे तेल की कीमत मे हलचल, जानिए कितने बदले पेट्रोल डीजल के दाम

Leave a Comment