हरियाणा में पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 7 दिन के राजकीय शोक का ऐलान

चंडीगढ़, 27 दिसंबर- हरियाणा सरकार ने भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर 01 जनवरी, 2025 तक सात दिनों का राजकीय शोक मनाने का निर्णय लिया है, जिन्होंने गुरुवार को अंतिम सांस ली।

मुख्य सचिव कार्यालय द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार राजकीय शोक की इस अवधि के दौरान पूरे हरियाणा राज्य में उन सभी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा जहां इसे नियमित रूप से फहराया जाता है। इसके अलावा, राज्य सरकार के सभी समारोह रद्द रहेंगे और इस अवधि के दौरान कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए गुड न्यूज, 2025 मे इतनी होगी DA मे वृद्धि, AICPI के आंकड़े जारी

Leave a Comment