Google Layoff: गूगल के कर्मचारियों के लिए एक बुरी खबर आई है। कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई ने संकेत दिए हैं कि गूगल मैनेजर, डायरेक्टर और वाइस प्रेसिडेंट्स जैसे उच्च पदों पर काम करने वाले 10% कर्मचारियों की छंटनी की योजना बनाई जा रही है। यह निर्णय OpenAI के साथ बढ़ते प्रतिस्पर्धा और कंपनी की संरचना को सरल बनाने के उद्देश्य से लिया जा रहा है। गूगल इंडिया ने वित्त वर्ष 2024 में 7097 करोड़ रुपये की कमाई की है।
Google Layoff: छंटनी का कारण और प्रक्रिया
सुंदर पिचाई ने बताया कि कंपनी को और प्रभावशाली बनाने के लिए कई बदलाव किए जा रहे हैं। जिन कर्मचारियों की छंटनी होगी, उनमें से कुछ के काम बदले जाएंगे, जबकि बाकी को नौकरी से निकाल दिया जाएगा।
पहले भी हुई थी Google मे छंटनी
साल 2022 में गूगल ने 12,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला था। इसी साल मई 2024 में गूगल की कोर टीम से 200 अधिकारियों की छंटनी की गई थी। हाल ही में गूगल के कैलिफोर्निया ऑफिस में इंजीनियरिंग टीम के 50 कर्मचारियों को भी हटा दिया गया था।
latest update- Credit Card Rules: अब लगेगा मोटा ब्याज, सूप्रीम कोर्ट का बैंको पर बड़ा फैसला
सुंदर पिचाई का फोकस टीम वर्क पर
सुंदर पिचाई ने कहा कि किसी भी मिशन को सफल बनाने के लिए टीम वर्क बहुत जरूरी है। उन्होंने ‘गूगलीनेस’ का अर्थ बताते हुए कहा कि आधुनिक गूगल को अपडेट करने के लिए कर्मचारियों की गुणवत्ता पर ध्यान देना होगा।