New Noida के प्लान पर लग रहा ग्रहण: अफसर और कॉलोनाइजर्स कर रहे अवैध निर्माण

New Noida News: अवैध कॉलोनियों, फैक्ट्रियों और वेयरहाउसों ने न्यू नोएडा का मास्टर प्लान खराब कर दिया है। स्थानीय कॉलोनाइजर्स द्वारा अवैध बिल्डिंग निर्माण और प्लॉटिंग के कारण न्यू नोएडा के मास्टर प्लान का सौंदर्य प्रभावित हो रहा है।

New Noida: अवैध फैक्ट्रियों और कॉलोनियों का निर्माण

न्यू नोएडा (New Noida) के कई गांवों में कॉलोनाइजर्स ने अवैध निर्माण की शुरुआत की है। यहाँ सैकड़ों बीघा जमीन पर अवैध फैक्ट्रियां और कॉलोनियां बनाई जा रही हैं। नेताओं के सहयोग से यह व्यापक रूप से किया जा रहा है। कॉलोनाइजर्स जमीन को टुकड़ों में बाँटकर अवैध विला, वेयरहाउस और फैक्ट्रियों के लिए प्लॉट बेच रहे हैं। इन गैरकानूनी निर्माणों से क्षेत्र की संरचना और मास्टर प्लान की दिशा प्रभावित हो रही है। ग्रेटर नोएडा में सक्रिय कॉलोनाइजर्स अब न्यू नोएडा में भी अवैध प्लॉटिंग कर रहे हैं।

New Noida: मास्टर प्लान की सुंदरता पर चुनौती

न्यू नोएडा को जिस खूबसूरती से बसाने का सपना था। अब वह खतरे में है। अवैध निर्माणों और प्लॉटिंग से शहर का रूप बदला जा सकता है। यदि इस हालात को जल्द ही नियंत्रित नहीं किया गया, तो न्यू नोएडा के सपने को धक्का लग सकता है।

read also- Credit Card Alert: मार्केट मे आया नया स्कैम, जान लें नहीं तो पड़ेगा पछताना

Leave a Comment