Haryana New Education Policy 2025: शनिवार को हरियाणा सरकार के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने करनाल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि हरियाणा में 2025 तक नई शिक्षा नीति लागू (New education policy) हो जाएगी। नई शिक्षा नीति लागू होने के साथ ही स्कूलों की संख्या भी बढ़ेगी। बच्चों की शिक्षा में विस्तार पर पूरा ध्यान होगा।
सरकारी स्कूलों के प्रति लोगों का नजरिया बदलना जरूरी | New education policy
शिक्षा मंत्री ने कहा कि लोगों को सरकारी स्कूलों के प्रति दृष्टिकोण बदलना चाहिए। बच्चों को प्राइवेट स्कूल में सिर्फ स्टेटस सिंबल के लिए नहीं भेजें। लोग सरकारी नौकरी चाहते हैं, लेकिन अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में नहीं पढ़ाते हैं। सरकारी स्कूलों में सब कुछ है। और बेहतर करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि स्कूलों में आधुनिक शिक्षण और तकनीक उपलब्ध है। इसके साथ ही, सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले शिक्षकों के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाना क्यों नहीं चाहिए? शिक्षा मंत्री ने इस सवाल के जवाब में कहा कि किसी पर दबाव नहीं डाला जा सकता। हम सभी का अधिकार है और बदलाव भी खुद से शुरू हो सकता है।
शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि सरकारी स्कूलों में नैतिक शिक्षा पर भी जोर दिया जा रहा है। 2025 तक हरियाणा में नई शिक्षा नीति लागू (new education policy 2025) हो जाएगी। सरकार रोजगारपरक शिक्षा पर जोर दे रही है। सरकारी स्कूलों का निरंतर निरीक्षण किया जाता है। जहां कोई कमी होती है, वह दूर की जाती है।
Read also- 16 दिसंबर 1971 की कहानी: भारत ने कैसे बदल दिया पूरा भूगोल, भारत-पाक युद्ध की पूरी कहानी