Indian Railways: आपको बता दें की यात्रियों को ट्रेन लेट होने पर परेशानी होती हैं। उस दौरान समय निकालना मुश्किल हैं। बैठे-बैठे भी बच्चे परेशान करने लगते हैं। भारतीय रेलवे ने प्रयागराज स्टेशन पर इन यात्रियों के लिए विशेष व्यवस्था की हैं।
उत्तर मध्य रेलवे का पहला गेमिंग जोन प्लेटफॉर्म 6 में शुरू हो रहा हैं। गेमिंग क्षेत्र में उच्च-स्तरीय वीआर क्रिकेट बॉक्स, मोशन थिएटर, पीसी गेम्स, आर्केड गेम्स, जंगल सफारी, हॉकी और VR गेम्स होंगे। यात्रियों को क्लासिक से आधुनिक आर्केड गेम्स तक कई तरह के खेल खेलने का मजा मिलता हैं। 2025 जनवरी से गेमिंग शुरू होगा।
खेल क्षेत्र चौबीस घंटे खुला-Indian Railways
यात्रियों का प्रयागराज जंक्शन पर गेमिंग ज़ोन बेहतर होगा। खेल क्षेत्र चौबीस घंटे खुला रहेगा। यानी यात्री स्टेशन पर पहुंचते ही गेम खेल सकते हैं। यात्रियों को टिकट निर्धारित मूल्य पर खरीदकर इसका उपयोग करने की अनुमति मिलेगी। ज्यादा यात्री इसका लाभ उठा सकेंगे, इसलिए अधिक शुल्क नहीं रखा जाएगा।
यह गेमिंग क्षेत्र मॉल में बनाई गई जगह की तरह बनाया जाएगा। यात्रियों को बेहतर सेवा देने के लिए यह पहल किया जा रहा हैं। भारतीय रेलवे ने कहा कि इस स्टेशन में ऐसी सुविधा शुरू की जा रही हैं। सफलता के बाद खेलने के लिए अलग स्थान बनाए जाएंगे।
स्लीपिंग पॉड्स और एग्जीक्यूटिव लाउंज पहले ही प्रयागराज जंक्शन पर उपलब्ध हैं। उत्तर मध्य रेलवे के पहले गेमिंग जॉन के लिए निविदा और सौदा प्रक्रिया पूरी हो गई हैं। यह दिसंबर में तैयार होगा और जनवरी में पूरी तरह से शुरू होगा। इससे कुंभ में आने वाले श्रद्धालु भी फायदा उठा सकते हैं। कुंभ में आने वाले पर्यटकों को बेहतर सेवा देने के लिए भारतीय रेलवे लगातार काम कर रहा हैं।