Collector Rate: आपको बता दें, की दिसंबर से हरियाणा में नए कलेक्टर रेट लागू होंगे। सीएम नायब सैनी की देखरेख में रेवेन्यू विभाग ने यह आदेश प्रदेश के सभी मंडलों के कमिश्नर और उपायुक्त को भेजा हैं।
नए कलेक्टर रेट से जमीन की रजिस्ट्री 15 से 20 प्रतिशत बढ़ सकती हैं। हरियाणा विधानसभा चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने कलेक्टर रेट बढ़ाने के आदेशों को टाल दिया। लेकिन हरियाणा में बीजेपी की तीसरी बार सरकार बनने के बाद अब नए कलेक्टर रेट लागू हो रहे हैं।
कलेक्टर रेट बढ़ाने से पहले पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने जिलों को मार्केट वैल्यू का आकलन करने का आदेश दिया था। यही आदेशों पर उपायुक्तों ने Collector Rate का सर्वे करके मार्केट वैल्यू के हिसाब से दर निर्धारित की। सरकार की इस कार्रवाई से राज्य की आय बढ़ेगी। लेकिन आम आदमी की जेब ढीली होगी।
20% बढ़ने की बात-Collector Rate
हरियाणा में बढ़ाने का प्रस्ताव आया था। यहां के जिला प्रशासन ने 20 प्रतिशत कलेक्टर रेट बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा था। यह बताया जा रहा है कि यह जिले एनसीआर के अधीन हैं। प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार लगातार यहां इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करती रहती हैं।