Family ID 2024: हरियाणा में हर व्यक्ति को परिवार पहचान पत्र बनाना अनिवार्य है। बिना पारिवारिक आईडी के महत्वपूर्ण काम बंद हो जाते हैं। कई लोगों को फैमिली आई बनवाने के लिए किन डॉक्यूमेंट्स की जरूरत है पता नहीं है।
Family ID में एक 8 अंकों की अलग पहचान संख्या होगी। इसके लिए राज्य सरकार पूरे परिवार को एक ही पहचान पत्र देती है। यह कार्ड स्मार्ट है। हरियाणा सरकार ने इसे “मेरा परिवार, मेरी पहचान” नाम दिया है। जब परिवार का आईडी है, तो वह हरियाणा सरकार की सभी योजनाओं में पंजीकृत हो सकता है।
![](https://cmscollege.in/wp-content/uploads/2024/11/Family-ID-2024-1-1024x576.jpg)
पात्रता-Family ID 2024
- पारिवारिक आईडी बनाने के लिए हरियाणा का मूल या स्थायी निवासी होना आवश्यक हैं।
- 18 वर्ष की उम्र होनी चाहिए।
- आवेदक को उसके मूल या स्थाई पते का कोई प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- हरियाणा सरकार ने आवेदकों को दो श्रेणियों में विभाजित किया हैं।
- एक आवेदक प्रदेश में स्थाई रूप से रहता हैं,
- जबकि दूसरा आवेदक प्रदेश में अस्थाई रूप से रहता हैं।
- स्थाई आवेदकों को 8 अंकों की आईडी मिलती हैं,
- जबकि अस्थाई राज्य में रहने वालों को 9 अंकों की आईडी मिलती हैं।
जरूरी दस्तावेज-Family ID 2024
- आवेदन करते समय आवेदक के पास सभी सदस्यों के आधार कार्ड, सभी वोटर कार्ड,
- खाता नंबर, परिवार के मुखिया का पैन कार्ड, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र
- और जन्म प्रमाण पत्र होना चाहिए।
- आवेदक के पास राशन कार्ड और वोटर आईडी पैन कार्ड होना चाहिए।
- आवेदक के परिवार के हर सदस्य का नवीनतम आधार कार्ड होना चाहिए।
- वहीं, अगर वह शादीशुदा है तो उसके विवाह पत्र की एक प्रति भी होनी चाहिए।
- आवेदक के पारिवारिक सदस्यों की फोटोग्राफ भी आवश्यक हैं।
- साथ ही आवेदक का ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भी आवश्यक हैं।