Haryana News: घुमक्कड़ों को खूब पसंद आ रहा ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र, 5 दिन मे 7,000 लोगों ने किया दर्शन

Haryana News: चंडीगढ़, 9 दिसंबर- हरियाणा के कुरुक्षेत्र मे ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र महाभारत महाकाव्य की गहराई को भली भांति दर्शा रहा है। हरियाणा के पर्यटन निगम ने कुरुक्षेत्र मे चल रहे विश्व प्रसिद्ध अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के दौरान महाभारत अनुभव केंद्र के 5 मे से 2 ब्लॉक खोल दिये हैं। ये महाभारत अनुभव केंद्र इतना फेमस हो चुका है की इसका अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि पिछले 5 दिनों मे यहाँ 7,000 से भी ज्यादा पर्यटक आ चुके हैं। इसके साथ ही ट्रैवल पसंद लोगों की संख्या मे लगातार इजाफा हो रहा है।

Haryana News: कुरुक्षेत्र के ज्योतिसर मे स्थित है महाभारत अनुभव केंद्र

कुरुक्षेत्र का ज्योतिसर स्थान वही पवित्र स्थल है, जहां भगवान श्री कृष्ण ने अर्जुन को श्री मदभागवद गीता का उपदेश दिया था। इस पावन धरा पर बनाया गया महाभारत अनुभव केंद्र इस महाकाव्य की गहराई को दर्शाता है।

16 फरवरी 2024 को प्रधानमंत्री मोदी ने इसका उदघाटन किया था। इसमे 6 थीम आधारित भवन बनाए गए हैं। इसमे महाभारत और भगवद गीता के अलग अलग पहलुओं को दर्शाया गया है। भगवद गीता के उपदेशक स्थल कुरुक्षेत्र को “गीता भूमि” के रूप मे बढ़ावा देने के लिए हरियाणा पर्यटन विभाग बेहतर प्रयास कर रहा है। इस महाभारत अनुभव केंद्र मे लेटैस्ट टेक्नालजी जैसे 3D मैपिंग, होलोग्राफी और इंटरैक्टिव डिस्प्ले लगाया गया है जो महाभारत को जीवंत रूप मे दर्शाता है। विशेष रूप से विद्यार्थी इससे बहुत प्रभावित हो रहे हैं जिन्होने इस अद्भुत कहानी बताने की कला और बिलकुल नई तकनीकी दृश्यों को देखा और सुना है।

महाभारत अनुभव केंद्र: haryana news
ज्योतिसर का महाभारत अनुभव केंद्र

पर्यटकों ने बताए अपने अनुभव

घूमने आए कुछ पर्यटकों ने बताया कि ज्योतिसर अनुभव केंद्र मे पर्यटकों को एक अद्वितीय और अविस्मरणीय अनुभव हुआ। सुदर्शन चक्र के दर्शन से लेकर महाभारत की अत्यंत प्राचीन क्षणों का उन्होने आभास किया। उदाहरण के तौर पर जैसे, द्रौपदी का स्वयंवर, चौसर का गेम, और कुरुक्षेत्र के युद्ध का 360 डिग्री का प्रोजेक्शन। लोगों ने महाभारत अनुभव केंद्र को बहुत ही सरहनीय कार्य बताया है। उत्तर प्रदेश से कुरुक्षेत्र घूमने आए एक व्यक्ति ने बताया कि ‘मैंने सपने मे भी नहीं सोचा था कि महाभारत को इस तरीके से भी प्रस्तुत किया जा सकता है’।

भारतीय कल्चर को मिल रहा है बढ़ावा

महाभारत अनुभव केंद्र हजारों लोगों मे भारत की बेहद प्राचीन संस्कृति और गहरी सोच समझ प्रदान कर रहा है। इसके अलावा प्रतिदिन हजारों पर्यटकों को अपनी और आकर्षित कर रहा है। इसके अलावा ये स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा दे रहा है।

हरियाणा पर्यटन निगम के कुछ अधिकारियों ने बताया कि महाभारत अनुभव केंद्र, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का केंद्र बिंदु बन चुका है, जो अत्याधुनिक तरीके से इतिहास और पौराणिक कथाओं से जुड़ने के प्रति जनता की उत्सुकता को दर्शाता है।

हरियाणा के प्रधान सचिव (हेरिटेज और पर्यटन) कला रामचंद्रन ने पर्यटकों से अनुभव केंद्र के अनूठे संग्रहालय को देखने का आग्रह किया है और इसे महाभारत के कालातीत संदेशों और आधुनिक तकनीक के अद्भुत मेल के रूप में भविष्य की पीढ़ियों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण साधन बताया है।

माना जा रहा है कि आगामी दिनों में महाभारत अनुभव केंद्र के बाकी 5 हिस्से भी खोले जाएंगे, तब महाभारत अनुभव केंद्र हरियाणा पर्यटन की सांस्कृतिक अनुभवों को रोचक और प्रभावशाली बनाने की दृ‌ष्टि बेहतरीन उदाहरण बनकर उभरेगा। यह पर्यटकों को मंत्रमुग्ध करने और उन्हें दोबारा लौटने के लिए प्रेरित करने वाला एक अद्वितीय स्थल है।

ये भी पढ़ें- http://Schools Closed: 2024 के लास्ट महीने में इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल!

Leave a Comment