ATAGS Gun: अब दुश्मन की खैर नहीं, 48KM तक तबाही मचाएगी ये स्वदेशी गन!

आज हम बात करने जा रहे हैं भारतीय सेना की नई ताकत ATAGS यानी एडवांस्ड टोड आर्टिलरी गन सिस्टम (ATAGS) के बारे में। यह तोप पूरी तरह से भारत में बनी है और इसे दुनिया की सबसे एडवांस आर्टिलरी गन माना जा रहा है। इसकी ताकत और रेंज देखकर आप भी गर्व महसूस करेंगे।

दोस्तों, कारगिल युद्ध के बाद भारतीय सेना ने कभी किसी बड़े ऑपरेशन में आर्टिलरी तोपों का इस्तेमाल नहीं किया। लेकिन हाल ही में लद्दाख में जब चीन के साथ तनाव बढ़ा, तब भारत ने बड़ी तेजी से अपनी आर्टिलरी गन को बॉर्डर पर तैनात कर दिया था। अगर हम पाकिस्तान और चीन की आर्टिलरी ताकत की बात करें तो पाकिस्तान के पास करीब 3000 तोपें हैं, जिनकी मारक क्षमता 30 किलोमीटर से कम है। वहीं चीन के पास 7000 से ज्यादा तोपें हैं और उनकी रेंज भारत के बराबर है।

अब भारतीय सेना भी अपनी आर्टिलरी रेजीमेंट को पूरी तरह से मॉडर्न बना रही है। सरकार ने 7000 करोड़ रुपये की बड़ी डील को मंजूरी दी है, जिसके तहत भारतीय सेना को 307 एडवांस्ड ATAGS तोपें मिलेंगी। ये सभी तोपें स्वदेशी होंगी और भारत में ही बनेंगी। इस डील को देश की दो बड़ी कंपनियों- भारत फोर्ज और टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स को दिया गया है। भारत फोर्ज इस प्रोजेक्ट में लोवेस्ट बिडर रहा, इसलिए उसे 60 फीसदी गन बनानी हैं, जबकि टाटा को 40 फीसदी गन का निर्माण करना है।

atgs

अब बात करते हैं ATAGS की ताकत की। ये दुनिया की पहली ऐसी तोप है जिसकी रेंज 48 किलोमीटर तक है। यानी ये दुश्मन को बहुत दूर से ही तबाह कर सकती है। ये 155 mm, 52 कैलिबर की होवित्जर गन है, जो सिर्फ 15 सेकेंड में 3 राउंड फायर कर सकती है। 3 मिनट में 15 राउंड और लगातार एक घंटे में 60 राउंड फायरिंग करने की क्षमता रखती है। ये तोप हर मौसम में काम कर सकती है और इसका परीक्षण रेगिस्तान से लेकर पहाड़ों तक सफलतापूर्वक किया गया है।

अगर भारतीय सेना के आर्टिलरी आधुनिकीकरण की बात करें तो कारगिल युद्ध के बाद से ही सेना अपने तोपखाने को आधुनिक बना रही है। साल 2027 तक 2800 नई तोपें भारतीय सेना में शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें अल्ट्रा लाइट होवित्जर, ट्रक माउंटेड गन और सेल्फ प्रोपेल्ड गन शामिल हैं। इसके अलावा अमेरिका से 145 अल्ट्रा लाइट होवित्जर भी खरीदी जा चुकी हैं।

भविष्य की योजना के तहत साल 2040 तक भारतीय सेना अपने सभी तोपखाने को 155 mm कैलिबर में बदल देगी। इससे भारत की आर्टिलरी ताकत कई गुना बढ़ जाएगी और देश और मजबूत होगा। ATAGS जैसी ताकतवर और स्वदेशी गन हमारी सेना को हर चुनौती के लिए तैयार करेगी।

Sunita Williams India Visit: बड़ी खबर! इस दिन भारत आएंगी सुनीता विलियम्स

Leave a Comment