हरियाणा मे बनेंगे 3 नए एक्स्प्रेसवे, दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर होगा ढाई घंटों का

Haryana New Expressways: केंद्र सरकार की बड़ी परियोजना भारतमाला के तहत हरियाणा में तीन बड़े नए एक्सप्रेसवे बनाए जाएंगे। एक्सप्रेसवे बनाने से दिल्ली और चंडीगढ़ के बीच यात्रा आसान और जल्दी होगी।

इन सड़कों का निर्माण होने पर दिल्ली से चंडीगढ़ का सफर सिर्फ ढाई घंटे का होगा। इसके अलावा, ये एक्सप्रेसवे हरियाणा के विभिन्न जिलों और कस्बों को बेहतर कनेक्टिविटी देंगे।इन तीनों राजमार्गों के निर्माण से हरियाणा में परिवहन नेटवर्क मजबूत होगा। इन परियोजनाओं से न केवल समय बचेगा, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास भी तेज होगा। व्यापार, कृषि और उद्योग को एक नई दिशा मिलेगी, जिससे राज्य का पूरा विकास संभव होगा।

दिल्ली-अंबाला राजमार्ग

हरियाणा के अंबाला से दिल्ली के अक्षरधाम तक चलने वाला यह हाईवे हरियाणा में यातायात को कम करेगा। इस हाईवे के निर्माण से अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और पंचकूला जैसे जिले सीधे लाभ उठाएंगे। पानीपत, करनाल और सोनीपत में भी यातायात जाम की समस्या काफी हद तक दूर हो जाएगी। यह हाईवे यात्रियों को सुरक्षित, तेज और आरामदायक सफर सुनिश्चित करेगा।

पानीपत-डबवाली राजमार्ग

यह राजमार्ग पानीपत से डबवाली तक लगभग 300 किलोमीटर लंबा होगा। 4 लेन का यह राजमार्ग चौबीस कस्बों को जोड़ेगा। इसके कस्बे हैं डबवाली, कालावाली, रोडी, सरदूलगढ़, हांसपुर, रतिया, भूना, सनियाणा, उकलाना, लीतानी, उचाना, नगुरां, असंध और सफीदो। इस हाईवे से स्थानीय यातायात सुधरेगा और कृषि और औद्योगिक क्षेत्रों में तेजी मिलेगी।

हिसार-रेवाड़ी राजमार्ग

हिसार से रेवाड़ी तक बनने वाला यह राजमार्ग हरियाणा का दूसरा बड़ा निर्माण है। गुरुग्राम, रोहतक, भिवानी-महेंद्रगढ़ और हिसार इसमें शामिल हैं। इस राजमार्ग के निर्माण से अंबाला, चंडीगढ़ और पंजाब की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। दक्षिणी और पश्चिमी हरियाणा के जिलों को बेहतर सड़क नेटवर्क मिलेगा, जिससे व्यापार और पर्यटन के क्षेत्र में नए अवसर पैदा होंगे।

हरियाणा के 13 हजार NHM कर्मचारियों को बड़ी राहत, हाईकोर्ट का इस आदेश पर रोक

Leave a Comment

Notifications Powered By Aplu